WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: दोस्तों, बिहार के कई सारे नागरिक ऐसे हैं जो की अपना खुद का बिजनेस या रोजगार करना चाहते हैं परंतु उनको पैसे का अभाव हो जाने के कारण वह अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पाते हैं तो इसी को देखते हुए उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 10 लाख लोन (5 लाख माफ) का लाभ दिया जाता है I इस योजना के लिए प्रत्येक वर्ष ऑनलाइन आवेदन कराया जाता है I

तो अगर आप भी बिहार के नागरिक है और आप बिजनेस शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा I योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है, इसका लाभ किनको मिलता है, लाभ कैसे दिया जाता है, इसके साथ-साथ Bihar Udyami Yojana से जुड़ी सभी जानकारी आपको विस्तृत रूप में इस आर्टिकल में उपलब्ध कराई गई है I

Table of Contents

आर्टिकल का नाम मुख्यमंत्री उद्यमी योजना-पूरी जानकारी
पोस्ट प्रकार सरकारी योजना / Govt Scheme
योजना का नाम मुख्यमंत्री उद्यमी योजना
विभाग का नाम उद्योग विभाग, बिहार सरकार
लोन की राशि अधिकतम 10 लाख
सब्सिडी राशि अधिकतम 5 लाख
कौन आवेदन कर सकता है? सभी श्रेणी के पुरुष/महिला (दोनों)
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in

उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा उद्योग करने का बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष बिहार के नागरिकों को रोजगार करने के लिए चयन करके लाभ दिया जाता है इस योजना को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग/महिला/युवा उद्यमी योजना के नाम से जाना जाता है जिसके तहत अधिकतम 10 लाख लोन 50% सब्सिडी के साथ लाभ दिया जाता है यानी आपको केवल 5 लाख वापस करना होता है I

इसके अलावा, सरकार युवाओं को कई अन्य लाभ भी प्रदान करती है। Bihar Udyami Yojana के तहत पिछले वर्ष कई युवाओं को आर्थिक सहायता दी गई है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), महिला एवं युवा उद्यमी – सभी योग्य पुरुष और महिलाएं Mukhyamantri Udyami Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Udyami Yojana Apply Last Date: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

अगर आप मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको बता दे की इस योजना के लिए प्रत्येक वर्ष ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं परंतु उसके लिए अभी ऑनलाइन आवेदन शुरू नहीं किए गए हैं जैसे ही आवेदन शुरू किए जाते हैं यहां पर अपडेट कर दी जाएगी I

घटना तिथि
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 25 Feb 2026
आवेदन प्रारंभ तिथि 25 Feb 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 March 2026
आवेदन मोड ऑनलाइन

Benefits of Mukhyamantri Udyami Yojana: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से क्या लाभ मिलता है- पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सरकार युवाओं और नए उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:

Bihar Udyami Yojana 2025 के तहत केवल नए उद्योगों की स्थापना के लिए ही लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत स्थापित इकाइयों को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 का लाभ भी दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत अधिकतम ₹10 लाख तक का लोन प्रदान किया जाता है। विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत स्वीकृत राशि का 50% (अधिकतम ₹5 लाख) अनुदान/सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा।

इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र की युवतियों को कुल परियोजना लागत (प्रति इकाई) का 50% (अधिकतम ₹5 लाख) ब्याज मुक्त ऋण के रूप में प्रदान किया जाएगा, जिसे 7 वर्षों (84 समान मासिक किश्तों) में चुकाना होगा।

आसान शब्दों में:

  • आर्थिक सहायता – योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता है।
  • सब्सिडी का लाभ – सरकार द्वारा 5 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है, जो लाभार्थी को वापस नहीं करनी होती।
  • कम ब्याज दर पर ऋण – बची हुई 5 लाख रुपये की राशि बेहद कम ब्याज दर पर चुकानी होती है।
  • सभी वर्गों के लिए उपलब्ध – यह योजना एससी, एसटी, ओबीसी, महिला और युवा उद्यमियों सहित सभी योग्य पुरुष और महिलाओं के लिए खुली है।
  • रोजगार के अवसर – इस योजना से नए उद्योगों की स्थापना होने से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
  • उद्योग क्षेत्र में वृद्धि – यह योजना बिहार के औद्योगिक विकास में भी सहायक साबित होगी।

Mukhyamantri Udyami Yojana Subsidy

विवरण राशि
लोन की अधिकतम राशि ₹10,00,000
स्वीकृत राशि का 50% अनुदान/सब्सिडी ₹5,00,000
चुकाने की अवधि 7 वर्ष (84 समान किश्तों में)
ब्याज दर 1% (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी के अंतर्गत सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए)

Eligibility of Mukhyamantri Udyami Yojana: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ किनको मिलता है- पूरी जानकारी

Mukhyamantri Udyami Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए उद्योग विभाग द्वारा कुछ योग्यताएं रखी गई हैं, जिन्हें आवेदक को पूरा करना होगा। ऐसे में अगर आप भी Bihar Udyami Yojana के तहत लाभ पाना चाहते हैं तो नीचे दी गई पात्रता जरूर देखें क्योंकि इस योजना के तहत केवल पात्र लोगों को ही लाभ मिल सकता है। जिसका विवरण नीचे दिया गया है

  • केवल बिहार राज्य के स्थायी निवासियों को ही दिया जाएगा।
  • अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति/बेरोजगार युवा/महिलाओं को दिया जाएगा।
  • आवेदक की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक या पूर्व उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
  • स्वामित्व के मामले में, आवेदक के नाम पर व्यक्तिगत चालू खाता (या फर्म के नाम पर चालू खाता) मान्य होगा। इसके बाद ही स्वीकृत धनराशि का हस्तांतरण फर्म के नाम चालू खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।
  • प्रोपराइटरशिप फर्म उद्यमी द्वारा अपने व्यक्तिगत पैन पर किया जा सकता है।
  • चालू खाता प्रस्तावित फर्म के नाम पर होना चाहिए।
  • आवेदक को अपनी फर्म या कंपनी बनाकर उसका रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • इसके अंतर्गत कई विकल्प हैं:- प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में करना होगा।

Documents for Mukhyamantri Udyami Yojana Online Apply : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड: पहचान प्रमाण के रूप में अनिवार्य।
  • ईमेल आईडी: संपर्क के लिए आवश्यक।
  • मोबाइल नंबर: सत्यापन और संपर्क के लिए अनिवार्य।
  • जाति प्रमाण पत्र: महिलाओं के मामले में पिता के नाम पर होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र: बिहार के स्थायी निवासी होने का प्रमाण।
  • स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो: JPG फॉर्मेट, अधिकतम 120 KB।
  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर: JPG फॉर्मेट, अधिकतम 120 KB।
  • मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र: जन्मतिथि और आयु प्रमाण के रूप में आवश्यक।
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र: इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा या समकक्ष।
  • उच्चतर शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (यदि है तो)
  • UDID कार्ड (विकलांग की स्थिति में)

नोट: सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और सुनिश्चित करें कि वे सही प्रारूप (JPG/PDF) में हों।

Projects List of Mukhyamantri Udyami Yojana: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऑनलाइन आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आईटी बिजनेस सेंटर (वेब सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट एवं वेब डिजाइनिंग सेंटर)
  • स्टील फर्नीचर, अलमारी, बॉक्स / ट्रंक / रैक निर्माण
  • आइसक्रीम उत्पादन
  • आटा, सत्तु एवं बेसन उत्पादन
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल असेंबलिंग
  • ऑटो गैरेजकंक्रीट ह्यूम पाइप (R.C.C. स्पन ह्यूम पाइप) निर्माण
  • कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबलिंग, मेंटेनेंस एवं नेटवर्किंग
  • कढ़ाई एवं वस्त्र निर्माण (कसीदाकारी, निटिंग मशीन एवं गारमेंट्स)
  • कॉर्नफ्लेक्स उत्पादन
  • कूलर निर्माण
  • कृषि यंत्र निर्माण
  • केले के रेशे से उत्पाद निर्माण इकाई
  • गेट ग्रिल निर्माण एवं वेल्डिंग इकाई
  • चमड़े एवं रेक्सीन सीट कवर निर्माण
  • चमड़े के जूते निर्माण
  • चमड़े के बैग, बेल्ट, वॉलेट एवं ग्लव्स निर्माण
  • जैम, जेली एवं सॉस उत्पादन
  • डिटर्जेंट पाउडर, साबुन एवं शैम्पू निर्माण
  • डिस्पोजेबल डायपर एवं सेनेटरी नैपकिन उत्पादन
  • ड्राई क्लीनिंग सेवातेल मिलदाल मिल
  • नोटबुक, कॉपी, फाइल एवं फोल्डर उत्पादन
  • पशु आहार उत्पादनपावर लूम इकाई
  • पीवीसी जूता एवं चप्पल निर्माण
  • पैथोलॉजिकल जांच केंद्रपोहा एवं चूड़ा उत्पादन
  • प्लास्टिक सामग्री, बॉक्स एवं बोतल निर्माण
  • फलों के जूस उत्पादन इकाई
  • फ्लेक्स प्रिंटिंग
  • बढ़ई
  • गिरी एवं लकड़ी के फर्नीचर निर्माण
  • बांस का सामान एवं फर्नीचर निर्माण इकाई
  • बीज प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग
  • बेंत का फर्नीचर निर्माण
  • बेकरी उत्पाद (ब्रेड, बिस्कुट, रस्क आदि) उत्पादन
  • बेडशीट एवं तकिया कवर निर्माण
  • मखाना प्रोसेसिंग
  • मधु प्रसंस्करण (हनी प्रोसेसिंग)
  • मसाला उत्पादन
  • मुर्गी दाना उत्पादन (पोल्ट्री फीड निर्माण)
  • रेडीमेड वस्त्र निर्माण
  • रोलिंग शटर निर्माण
  • सीमेंट की जाली, दरवाजे एवं खिड़कियां निर्माण
  • स्टेबलाइजर, इनवर्टर, यूपीएस एवं सीवीटी असेंबलिंग
  • स्पोर्ट्स जूता निर्माण
  • हल्के वाहनों की बॉडी निर्माण
  • हॉस्पिटल बेड एवं ट्रॉली निर्माण इकाई
  • ढ़ाबा, होटल, रेस्टोरेंट एवं फूड ऑन व्हील्स का संचालन

How to Apply Online for Mukhyamantri Udyami Yojana: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऑनलाइन कैसे करें?

  • बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/महिला/युवा उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • पात्रता एवं दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और पात्र होने पर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके मांगी गई सभी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद दिए गए यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग इन करें, मांगी गई जानकारी के साथ मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें, फाइनल फॉर्म सबमिट करें और दी गई पावती प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
  • दी गई पावती को कहीं भी जमा करने की आवश्यकता नहीं है। आवेदकों का चयन बिहार सरकार द्वारा दिए गए रैंडम लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। चयनित आवेदकों को अन्य उद्योग स्थापित करने के लिए बिहार सरकार द्वारा 10 लाख रुपये की राशि तीन किस्तों में सीधे आवेदक के खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना के तहत लाभ के लिए चयनित युवाओं को उद्योग विभाग द्वारा सूचीबद्ध प्रशिक्षण संस्थानों में 2 सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है।

Mukhyamantri Udyami Yojana Selection Process: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना चयन प्रक्रिया– पूरी जानकारी

पिछले वर्ष के आधार पर Bihar Udyami Yojana के तहत लाभ के लिए लाभार्थी का चयन रैंडम लॉटरी सिस्टम द्वारा किया गया। इसके आधार पर चयनित आवेदकों को ही इस योजना के तहत लाभ दिया गया है। संभव है कि इस बार भी इस योजना के तहत लाभ के लिए लाभार्थी का चयन लॉटरी के जरिये ही हो. कमेटी 15 दिन में पास आवेदनों की जांच करती है। फिर इसे भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित जिला उद्योग केंद्र के मैनेजर के पास भेजा जाता है।

स्क्रीनिंग कार्य पूरा होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित संस्थानों में दो सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा. फिर कमेटी उनके प्रोजेक्ट की डीपीआर के मुताबिक पहली किस्त की रकम उन्हें पास कर देती है। पास प्रोजेक्ट की राशि लाभार्थियों को 3 आसान किस्तों में दी जाएगी। चयन के बाद आवेदकों को प्रशिक्षण के लिए 25000 रुपये प्रति यूनिट दिए जाते हैं।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (ऐसे भरनी होगी लोन की राशि)

बिहार उद्यमी योजना के तहत केवल नए उद्योगों की स्थापना के लिए ही लाभ दिया जाएगा। इकाइयों को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 का लाभ भी दिया जाता है। विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत स्वीकृत राशि का 50%, अधिकतम 500000 (पांच लाख) रुपये अनुदान/सब्सिडी देय होगी। संबंधित क्षेत्र की बालिकाओं को कुल परियोजना लागत (प्रति इकाई) का 50 प्रतिशत अधिकतम 5,00,000 (पांच लाख) रुपये ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 7 वर्षों (84 समान किस्तों) में चुकाना होगा।

नोट- यह जानकारी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की पोर्टल उसे मिली जानकारी के अनुसार आपको दी गई है. आप सभी से अनुरोध है कि इस योजना के बारे में अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने से पहले इसकी आधिकारिक पोर्टल से जानकारी अपने स्तर से जरूर चेक कर लें. उसके बाद ही सूचना के तहत बेनिफिट लेने के लिए आवेदन करें

Mukhyamantri Udyami Yojana Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: Important Links

Home Page Visit Home Page
For Online Apply Apply Online (Start)
Official Notification Click Here
Project Cost List Click Here
कार्य की सूची देखें Project List
Website Udyami Official Website

Mukhyamantri Udyami Yojana : निष्कर्ष

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025 के तहत नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए सरकार विभिन्न व्यवसायों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का उद्देश्य स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना और राज्य के औद्योगिक विकास को गति देना है।

इस योजना के अंतर्गत ₹10 लाख तक का लोन, जिसमें ₹5 लाख तक की अनुदान राशि शामिल है, योग्य लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाता है। विभिन्न क्षेत्रों जैसे आईटी, कृषि, निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, वाहन असेंबलिंग, रेडीमेड गारमेंट्स, फर्नीचर, बेकरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य विनिर्माण इकाइयों के लिए यह एक उत्कृष्ट अवसर है।

अगर आप भी स्वयं का उद्योग स्थापित करना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।